फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A wild cat fell in the dark after a hard struggle

गहरे झेरे में गिरी जंगली बिल्ली कड़ी मशक्कत के बाद निकाला

Mon, 25 May 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
A wild cat fell in the dark after a hard struggle
हीमपुरदीपा क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर कला गांव के जंगल में किसान के ट्यूवेल के झेरे मे गिरे गुलदार - फोटो : BIJNOR
गहरे झेरे में गिरी जंगली बिल्ली को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। किसान के खेत में बने ट्यूबवेल के करीब 20 फीट गहरे झेरे/कुएं में गुलदार गिरने की खबर फैल गई। वन विभाग की टीम ने जाकर देखा तो झेरे में जंगली बिल्ली गिरी थी। कड़ी मशक्कत के बाद बिल्ली को बाहर निकाला गया।

गांव फतेहपुर कला में जंगल में सोमवार को किसान अरविंद के खेत में बने झेरे में से अजीब सी आवाज आई। गांव वालों ने जाकर देखा तो करीब 20 फीट गहरे झेरे में एक जंगली बिल्ली पड़ी थी। झेरे में अंधेरा होने व वन्यजीव की पहचान न होने पर गांव वालों ने उसे गुलदार समझ लिया और शोर मचा दिया। किसार झेरे के पास इकट्ठा हो गए। जंगली बिल्ली कुएं से बाहर नहीं आ पा रही थी। सूचना मिलने पर डीएफओ डा.एम सेम्मारन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गांव वालों को बताया कि झेरे में जंगली बिल्ली गिरी है। वन विभाग के एक कर्मचारी व एक गांव वाले को रस्सी के सहारे झेरे में नीचे उतारा गया। उन्होंने गुलदार के पेट पर रस्सी बांधकर उसे बाहर खींचा। जंगली बिल्ली को चोट नहीं आई थी। उसे वहीं खेतों में छोड़ दिया गया। जंगली बिल्ली को ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। डीएफओ ने गांव वालों को बताया कि गर्मी में पानी की तलाश में वन्यजीव झेरों के पास आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि गुलदार शर्मीला जानवर होता है। वह जल्दी से किसी के सामने नहीं आता है। इस दौरान वन विभाग की टीम में दरोगा हरदेव सिंह, मदनपाल सिंह, संजय सिंह व हीमपुरदीपा पुलिस में एसआई देवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

हीमपुरदीपा क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर कला गांव के जंगल में किसान के ट्यूवेल के झेरे से जंगली बिल्ल?

हीमपुरदीपा क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर कला गांव के जंगल में किसान के ट्यूवेल के झेरे से जंगली बिल्ल?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed