फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A web of unipoles and hoardings is spread on the roads across the district

Bijnor News: जिलेभर की सड़कों पर फैला है यूनिपोल और होर्डिंग का मकड़जाल

Fri, 02 Feb 2024 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
A web of unipoles and hoardings is spread on the roads across the district
-प्रचार का माध्यम बना दी गईं सड़कें
विज्ञापन

-वैध और अवैध की जांच में जुटी बिजनौर पालिका, तैयार हो रही सूची




संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यूनिपोल और होर्डिंग का मकड़जाल जिलेभर की सड़कों पर फैला है। कोई शहर या कोई सड़क ऐसी नहीं बची जिस पर अवैध तरीके से होर्डिंग ना लगे हों। ये होर्डिंग्स और यूनिपोल सुरक्षित यातायात के लिए भी खतरा बने हुए हैं। हालांकि बिजनौर पालिका अवैध यूनिपोल और होर्डिंग को लेकर हरकत में आ चुकी है। जांच करते हुए बाकायदा सूची तैयार की जा रही है।
नजीबाबाद जिले का बड़ा शहर है और गढ़वाल का प्रवेशद्वार भी कहा जाता है। नजीबाबाद से दो नेशनल हाईवे होकर गुजर रहे हैं। इन हाईवों पर अवैध यूनिपोल और होर्डिंग्स की भरमार है। हाईवों पर नजीबाबाद शहर ही नहीं बल्कि बाहर भी यूनिपोल लगे हैं। बता दें कि नेशनल हाइवे पर यूनिपोल किसी भी सूरत में नहीं लगाया जा सकता है। जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट भी फैसला सुना चुका है। फिर भी हाईवे पर धड़ल्ले से यूनिपोल लगा दिए जाते हैं। नजीबाबाद मेें कई यूनिपोल सड़क से सटाकर खड़े कर दिए गए हैं। जोकि सुरक्षित यातायात के लिए खतरा बने हुए हैं।
विज्ञापन


चालकों का ध्यान भटकाते हैं यूनिपोल
भले ही सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है मगर सुरक्षित यातायात के बिन्दुओं में यूनिपोल गायब होते हैं। जानकारों की मानें तो सड़क किनारे लगे यूनिपोल और होर्डिंग्स वाहन चालकों का ध्यान भटकाते हैं। जिनसे हादसे होने का खतरा बना रहता है। बता दें कि इस सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह मुद्दा उठ चुका है। डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए अवैध यूनिपोल और होर्डिंग्स को हटाने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिजनौर पालिका तैयार कर रही सूची
अवैध यूनिपोल और होर्डिंग्स को लेकर पालिका के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। बाकायदा रिकार्ड खंगाला जा रहा है, जिसमें यह देखा जा रहा है कि किन किन जगहों पर लगे यूनिपोल और होर्डिंग्स वैध है और उनका शुल्क वसूला जा रहा है। बाकी अवैध होर्डिंग्स की सूची भी तैयार की जा रही है। जिन्हें हटाने के लिए जल्द ही अभियान चलेगा।



पालिका की सीमा में लगे सभी यूनिपोल और होर्डिंग्स की सूची तैयार की जा रही है। फिलहाल यह देखा जा रहा है कि कितने होर्डिंग्स अवैध है। अवैध होर्डिंग्स को जल्द ही हटाया जाएगा।
...विकास कुमार, ईओ पालिका बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed