फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A wave of faith surged, Kanwariyas moved ahead with the chant of Bol Bam.

Bijnor News: आस्था का उमड़ा सैलाब, बोल बम के जयघोष के साथ बढ़ रहे कांवड़िये

Wed, 11 Feb 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
A wave of faith surged, Kanwariyas moved ahead with the chant of Bol Bam.
अफजलगढ़-भूतपुरी मार्ग से कांवड लेकर जाते ​शिवभक्त। संवाद
मंडावली/नजीबाबाद। कांवड़ यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। शिवभक्तों के जयकारों से क्षेत्र का वातावरण शिवमय हो गया। हरिद्वार से कांवड़ और गंगाजल लाने वाले शिवभक्तों की आस्था यात्रा के कष्टों पर भारी पड़ रही है। शिव भजनों पर झूमते हुए कांवड़िये लगातार अपने गंतव्य को बढ़ते रहे।
विज्ञापन

हरिद्वार से कांवड़ और गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़िये मंगलवार को यूपी क्षेत्र में पहुंचे। शिवभक्तों के जत्थों की भारी भरकम गंगाजल और कांवड़ आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

मोटा महादेव मंदिर पर दिनभर शिवभक्तों की भीड़ रही। शिवभक्तों को मंदिर पर गंगा जल चढ़ाने के लिए घंटों तक लाइन में लगना पड़ा। जलाभिषेक करने के बाद ही कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर बढ़े। नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग पर सुंदर कांवड़ आकर्षक का केंद्र बनी रही। कई जगहों पर सेवा शिविर के माध्यम से कांवड़ियों की सेवा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडावली। कांवड़ यात्रा में मंगलवार को रामपुर, बरेली, रुद्रपुर, मुरादाबाद के शिवभक्त शामिल रहे। रामपुर निवासी रवि कुामर, रोहित कुमार, बिजेंद्र सिंह, राजपाल सिंह ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से परिवार की खुशहाली के लिए कांवड़ ले जा रहे हैं। पीलिभीत के शिवभक्त रसिक, सुभाष, अजय ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ दो वर्षों से कांवड़ ले जा रहे हैं।

अफजलगढ़-भूतपुरी मार्ग से कांवड लेकर जाते शिवभक्त। संवाद

अफजलगढ़-भूतपुरी मार्ग से कांवड लेकर जाते शिवभक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed