फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A teenage girl sobbing in remorse for killing her sisters

Bijnor News: बहनों की हत्या के पश्चाताप में सिसक रही किशोरी

Sun, 19 May 2024 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
A teenage girl sobbing in remorse for killing her sisters
गांव गोहावर जैत प्रकरण
विज्ञापन

- बाल सुधार गृह जाते हुए बोली, अब पापा मुझे प्यार नहीं करेंगे, मैंने तोड़ दिया भरोसा
-बाल सुधार गृह से फोन कर किशोरी ने जताई पिता से मिलने की इच्छा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/नूरपुर। दो बहनों की हत्या करने वाली आरोपी किशोरी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। भले ही किशोरी को हत्या करते समय अच्छे, बुरे का विचार नहीं आया। मगर, बाल सुधार गृह जाते समय किशोरी को पश्चाताप हुआ। किशोरी बोली, अब पापा मुझे प्यार नहीं करेंगे। मैंने उनका भरोसा तोड़ दिया। इतना ही नहीं शनिवार को बाल सुधार गृह से किशोरी ने फोन कर पिता से मिलने की भी इच्छा जताई।

नूरपुर क्षेत्र के गांव गोहावर जैत में दो छोटी सौतेली बहनों की हत्या की खबर सुनने के बाद हर कोई हैरान था। ख्याल रखने वाली बहन ही हत्या कर देगी। घटना को अंजाम देने के बाद किशोरी ने कबूल भी किया। इसके बाद किशोरी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। दिनभर सहदेव के घर रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहा। हर कोई बस घटना के बारे में ही बात कर रहा था कि किशोरी ने इतना बड़ा कदम आखिर क्यों उठाया। शनिवार को आरोपी किशोरी ने बाल सुधार गृह से अपने पिता को फोन किया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक उसने अपने पिता और बड़े तहेरे भाई से करीब पांच मिनट बात की। सहदेव ने उससे पूछा कि तूने ऐसे क्यों किया। परिवार की बदनामी हो रही है। पुलिस भी घर आई। मगर, फोन पर वह सिर्फ सिसकती रही। उसने कोई जवाब नहीं दिया। बल्कि उसने पिता सहदेव सिंह से कहा कि मुझसे एक बार मिलने आ जाओ। चाहे फिर कभी मिलने मत आना। फोन पर कपड़े लाने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नूरपुर कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बाल सुधार गृह ले जाते समय किशोरी को पश्चाताप हुआ। उसने कहा कि मैंने उनका भरोसा तोड़ा है, अब पापा मुझे प्यार नहीं करेंगे।


सौतेली संतान होने का बढ़ने लगा था अहसास
परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर होने से पिता सहदेव सिंह के ऊपर छह बच्चों के भरण पोषण की जिम्मेदारी थी। कोई स्थायी कारोबार नहीं है और दैनिक मजदूरी के लिए संघर्ष करना पड़ता है। मां की दूसरी शादी होने के बाद जैसे-जैसे समय बढ़ता गया तो किशोरी को सौतेली संतान होने का अहसास भी बढ़ने लगा। बृहस्पतिवार की रात पिता के काम पर चले जाने के बाद मां व अन्य भाई बहनों के साथ सो रही बड़ी सौतेली बहन ने छोटी बहन रितु उर्फ रिया और पवित्रा का गला दुपट्टे से घोंट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed