{"_id":"5f5529588ebc3e37b90e4c08","slug":"a-prisoner-absconding-from-temporary-jail-arrested-bijnor-news-mrt5000095151","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थायी जेल से फरार एक बंदी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थायी जेल से फरार एक बंदी गिरफ्तार
विज्ञापन
अस्थायी जेल से फरार एक बंदी गिरफ्तार
बिजनौर। तीन दिन पहले अस्थायी जेल से फरार हुए दो बंदियों में से पुलिस ने एक को कोतवाली देहात क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। फरार बंदी की तलाश में पुलिस की कई टीम दबिश दे रही हैं। एसपी ने दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था।
बृहस्पतिवार को इंदिरा बाल भवन के पास शेल्टर होम में बनी अस्थायी जेल से सुबह कोतवाली देहात की रजा कॉलानी निवासी फरमान, बढ़ापुर थाने के गांव जामलपुर ढिकला निवासी कुलवीर, नगीना देहात थाने के गांव सुजापुर टांडा माईदास निवासी अक्षय उफ गोलू व कोतवाली देहात थाने के गांव दौलताबाद निवासी संजू ऊपर की मंजिल के जीने का दरवाजा तोड़ने के बाद जेल से सटे पेड़ से उतरकर फरार हो गए थे। संजू और अक्षय को सिपाही ने पकड़ लिया था। फरार कुलवीर व फरमान पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। रविवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि फरार फरमान को कोतवाली देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि कुलवीर की तलाश की जा रही है। पुलिस की एक टीम ने उत्तराखंड में डेरा डाल रखा है।