{"_id":"673b9c8de45ae943ac0f5e04","slug":"a-piece-of-glass-was-handed-over-in-the-name-of-a-mobile-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-136149-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मोबाइल के नाम पर थमा दिया कांच का टुकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मोबाइल के नाम पर थमा दिया कांच का टुकड़ा
Tue, 19 Nov 2024 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
नहटौर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांल ककराला निवासी आदित्य कुमार पुत्र लोकेन्द्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार शाम वह नहटौर से अपने घर लौट रहा था।
इसी दौरान ऑक्सफोर्ड चौराहे पर उसे एक व्यक्ति मिला, जिसने उसे काले कवर से निकालकर एक मोबाइल दिखाया। उसने उक्त मोबाइल को काफी महंगा बताते हुए मजबूरी में बेचने की बात कही। उसने उक्त मोबाइल को खरीदने से मना कर दिया। उसके बावजूद उक्त व्यक्ति ने उसका रियलमी कंपनी का मोबाइल ले लिया तथा काले कवर में बंद मोबाइल उसे दे दिया। इसी दौरान करीब में खड़ा एक व्यक्ति मोटर साइकिल लेकर आया और उसे लेकर वहां से चला गया। उसने कवर खोलकर देखा तो उसमें मोबाइल के साइज का एक कांच का टुकड़ा था। उसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।