{"_id":"62d57d55a04f075d974e5dcc","slug":"a-person-eat-poison-outside-the-co-office-in-bijnor-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: सीओ दफ्तर के बाहर पीड़ित ने खाया जहर, मचा हड़कंप, 14 लाख की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: सीओ दफ्तर के बाहर पीड़ित ने खाया जहर, मचा हड़कंप, 14 लाख की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला
Mon, 18 Jul 2022 09:05 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 18 Jul 2022 09:05 PM IST
सार
एक व्यक्ति ने सीओ दफ्तर के बाहर जहर खा लिया। इससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि यह 14 लाख की धोखाधड़ी से जुड़ा मामला है।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश भेजने के नाम पर की गई धोखाधड़ी और रकम वापस नहीं होने से आहत एक व्यक्ति ने सीओ दफ्तर के बाहर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि एजेंट ने विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख 80 हजार रुपये लिए थे जो वापस नहीं कर रहा।
विज्ञापन
बिजनौर में अफजलगढ़ के शाहपुरजमाल निवासी टिकेंद्र ने बताया कि ऊधमसिंह नगर बांसखेड़ा काशीपुर के एक एजेंट ने उसे विदेश भेजने के लिए उसके पिता ब्रह्मपाल सिंह से 14 लाख 80 हजार रुपये लिए थे। आरोप है कि जब वह विदेश जाने के लिए दिल्ली पहुंचा तो मालूम हुआ कि एजेंट ने उसके साथ धोखाधड़ी कर यूक्रेन की स्टूडेंट का वीजा थमा दिया है। वहीं रुपये वापस मांगने पर एजेंट हीला हवाली करता रहा। इसी दौरान उक्त एजेंट स्वयं इंग्लैंड चला गया।
विज्ञापन
बताया गया कि पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर जांच के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया था। सीओ ऑफिस में दोनों पक्षों के बीच फैसले की बात चल रही थी। एजेंट के पिता उसे 14 लाख 80 हजार रुपये के स्थान पर तीन लाख दे रहा था। जिसके चलते पीड़ित ब्रह्मपाल क्षुब्ध होकर बाहर आ गया और जहर खा लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Police raid: कई राज्यों में सिंडिकेट कैसिनो का अरबों का धंधा, लग्जरी कारों से रिसॉर्ट आते थे आरोपी, युवतियों को मिलते थे 10 हजार रुपये
सीओ शुभ सूचित ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया था। बाहर आकर उक्त व्यक्ति ने ऐसा प्रयास किया। उन्होंने इस संबंध में कार्रवाई किए जाने की बात कही है।