फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A network of fourlane roads will be laid in the district

जिले में बिछेगा फोरलेन सड़कों का जाल

Sat, 12 Sep 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
A network of fourlane roads will be laid in the district
मेरठ-पौड़ी हाइवे पर नजीबाबाद में फोरलेन का होता निर्माण कार्य। - फोटो : BIJNOR
जिले में बिछेगा फोरलेन सड़कों का जाल
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की कई सड़कें फोरलेन होने जा रही हैं। इन सड़कों के बनने से लोगों के सफर करने की दूूरी कम होगी। तीन महीने बाद हरिद्वार काशीपुर मार्ग पूरी तरह फोरलेन बन जाएगा। दो साल बाद मेरठ-पौड़ी हाईवे भी बन जाएगा। बाकी सड़कों को भी फोरलेन बनाने की कवायद शुरू हो गई है।
जिले में कई सड़कें फोरलेन बनाई जा रही हैं। बिजनौर से मुरादाबाद मार्ग पहले ही चौड़ीकरण हो चुका है। इसे फोरलेन भी बनाया गया है। पिछले दो साल से नजीबाबाद से काशीपुर तक फोरलेन मार्ग बनाया जा रहा है। जो दिसंबर माह में यह पूरा हो जाएगा। इस मार्ग को बनाने का जोर शोर से काम चल रहा है। हरिद्वार से नजीबाबाद तक फोरलेन बनाने पर एक साल पहले काम शुरू हो गया है। इस सड़क के काम में भी तेजी आ गई है। मेरठ से नजीबाबाद तक दिल्ली-पौड़ी हाईवे को फोरलेन बनाने पर काम शुरू हो गया है। सड़कों के दोनों ओर पेड़ काटकर सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। यह मार्ग पौड़ी से होते हुए चीन सीमा को जोड़ेगा। सेना को इस मार्ग पर चीन कर सरहद तक पहुंचने में बड़ी मदद मिलेगी। इस मार्ग को बनाने में एनएच के अफसरों ने तेजी ला दी है। बिजनौर से बदायूं मार्ग पहले से ही फोरलेन के लिए प्रस्तावित है। यह नेशनल हाईवे में शामिल कर लिया गया है। बदायूं की ओर से इस मार्ग को फोर लेन बनाने का काम शुरू हो गया है। बिजनौर से मंडावर होकर मंडावली तक फोरलेन बनाने का काम प्रस्तावित है।
विज्ञापन

चांदपुर-हस्तिनापुर मार्ग तैयार है। इसका एपरोच मार्ग बन गया है। इसके बनने से चांदपुर, हल्द्वानी, काशीपुर, जसपुर के वाहन चालकों को दिल्ली आना जाना सुगम हो जाएगा। बिजनौर से बालावाली गंगा पर बनने वाला नया पुल चालू होने के बाद पंजाब व हरियाणा की दूरी घट जाएगी। उत्तराखंड जाने के लिए यह मार्ग मुफीद रहेगा। पुल के दोनों ओर सड़क बनाने में अभी बाधा आ रही है। पर जल्द ही यह बाधा दूर हो जाएगी। उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के अधिकारी दोनों ओर सड़क बनाने के मामले को सुलझाने में जुटे हैं। बिजनौर-नगीना मार्ग भी नेशनल हाईवे में पारित कर दिया गया है। बाकी सड़कों की दशा भी सुधारने पर विचार चल रहा है। इनके प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। जिले की कई सड़क फोरलेन होने के बाद पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड की दूूरी कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed