फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A middle-aged man committed suicide by consuming poison due to family dispute.

Bijnor News: पारिवारिक कलह में अधेड़ ने जहर निगलकर जान दी

Tue, 06 Jan 2026 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
A middle-aged man committed suicide by consuming poison due to family dispute.
बिजनौर के कस्बा झालू में आत्महत्या करने वाले रामेंद्र सिंह का फाइल फोटो।
झालू। नगर के मोहल्ला महाजनान निवासी रामेंद्र सिंह उर्फ मुन्नू (50) पुत्र रामचंद्र सिंह ने पारिवारिक कलह के चलते रविवार रात जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें बिजनौर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के पीछे घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि परिजन किसी ठोस कारण की पुष्टि नहीं कर रहे।
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ निगलने के बाद जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी स्थिति गंभीर हो चुकी थी। उनकी मौत से सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक के तीन पुत्र हैं। तीनों की शादी हो गई है और तीनों बाहर रहकर काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed