फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A huge crowd of devotees of Lord Ashutosh gathered in Shiva temples

Bijnor News: शिवालयों में उमड़ा भगवान आशुतोष के भक्तों का सैलाब

Wed, 26 Feb 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 26 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
A huge crowd of devotees of Lord Ashutosh gathered in Shiva temples
नगीना में कांवड लेकर पहुंचे ​शिवभक्त। संवाद
बिजनौर। भगवान आशुतोष के महापर्व शिवरात्रि को लेकर शिवालयों में मंगलवार को तैयारियां पूरी कर ली गईं। शाम ढलने तक शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्तों का मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। कतार लगवाकर जलाभिषेक कराने के लिए व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को कांवड़ यात्रा का अंतिम दिन रहा। ऐसे में जिले के शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर देर शाम तक अपने अपने शिवालयों तक पहुंच गए। कांवड़ियों की भीड़ का शिवमंदिरों में सैलाब उमड़ पड़ा जोकि रात में 12 बजे से चालू होने वाले जलाभिषेक का इंतजार करते नजर आए। जिले में 150 प्रमुख शिवालयों में सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए।
विज्ञापन

शिवभक्तों की भीड़ पर नियंत्रण रखने के लिए बाकायदा बैरिकेडिंग भी लगी। उधर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। प्रमुख शिवालयों के अलावा गांव देहात के शिव मंदिरों में भी मंगलवार की शाम से ही भजन कीर्तन का दौर शुरू हो गया। मंदिरों को लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया। उधर एएसपी सिटी, एएसपी देहात राम अर्ज समेत सभी सीओ और थाना प्रभारी शिवालयों में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के लिए भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया जिला
एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि शिवरात्रि के चलते जिले को तीन सुपर जोन, छह जोन, 21 सेक्टर और 61 सब सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता बनाए रखने के लिए 16 निरीक्षक, 145 दरोगा, 292 हेड कांस्टेबल, 542 कांस्टेबल, 122 महिला सिपाही और 580 होमगार्ड की ड्यूटी शिवालयों पर लगी है।

जलाभिषेक किया
नगीना। नगीना के प्राचीन बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ के शिव मंदिर में भारी संख्या में कावड़ियों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। नगीना शहर में कावड़ियों की भारी भीड़ दिखाई दी। जलाभिषेक का कार्य देखने वाली बर्फानी सेवा समिति के अध्यक्ष शीतांशु अग्रवाल ने बताया कि मध्य रात्रि 12 बजे से जलाभिषेक का कार्य शुरू हो गया था। स्टेशन रोड पर सुयश कांप्लेक्स के दुकानदारों द्वारा शिविर लगाया गया। बाजार गंज में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, नगर अध्यक्ष अंजलि सौरभ मित्तल, पूर्व नगर अध्यक्ष सौरभ मित्तल ने शिविर में सहयोग किया। नगर पालिका परिषद द्वारा लगाए गए शिविर में चेयरपर्सन के पुत्र शेख शाहनवाज खलील, सेहराज खलील ने कांवड़ियों की सेवा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed