फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A group of tourists saw a herd of tigers and elephants in Amangarh.

Bijnor News: पर्यटकों के दल ने अमानगढ़ में देखा बाघ और हाथियों का झुंड

Thu, 16 Nov 2023 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
A group of tourists saw a herd of tigers and elephants in Amangarh.
अमानगढ़ के जंगल में बैठा बाघ स्रोत वन विभाग
पर्यटक उत्साहित नजर आए, वीडियो भी बनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अमानगढ़ में पर्यटन सत्र के दूसरे दिन ही पर्यटकों के दल को बाघ दिख गया। बाघ देख पर्यटक उत्साहित नजर आए। इसके अलावा हाथियों का झुंड भी दिखाई दिया। पर्यटकों ने इनका वीडियो भी बनाया।

अमानगढ़ के द्वार पर्यटकों के लिए 15 नवंबर से खोल दिए गए थे। पहले दिन जहां डीएफओ के दल ने बाघ देखा था। वहीं बृहस्पतिवार को पर्यटकों के दल ने जंगल सफारी के दौरान बाघ देखा। रेंजर खुशबू उपाध्याय ने बताया कि अमानगढ़ के कंपार्टमेंट 14 में पत्थरवाली पुलिया के पास पर्यटकों की तीन जिप्सी पहुंची तो वहां पर बाघ आराम करता दिखाई दिया। पर्यटकों ने इत्मिनान के साथ बाघ देखा और उसकी खूब वीडियोग्राफी की। इसके अलावा हाथियों का झुंड भी दिखाई दिया। एसडीओ ज्ञान सिंह ने बताया कि बाघ का वीडियो मिला है। पर्यटकों के लिए लगातार केहरीपुर चौकी पर काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि अमानगढ़ में 32 बाघ हैं और जंगल सफारी के लिए करीब 35 किमी का ट्रैक तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed