फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A group of farmers from the district left for Delhi

Bijnor News: जिले से किसानों का एक जत्था दिल्ली रवाना

Sun, 28 May 2023 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 28 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
A group of farmers from the district left for Delhi
- बवनपुर चेक पोस्ट पर किसानों को रोका, कुछ देर बाद हुए रवाना
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। संगठन के आह्वान पर पहलवानों के समर्थन में जिले के किसानों का एक जत्था रविवार सुबह दिल्ली रवाना हुआ। दिल्ली जाने वाले किसानों को पुलिस ने बवनपुर पुलिस चेकपोस्ट पर रोक लिया। काफी देर की जद्दोजहद के बाद किसानों आगे जाने दिया गया।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत की आवाज पर जनपद से किसानों का प्रतिनिधिमंडल बवनपुरा, चांदपुर गजरौला मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। दिल्ली जाने वाले किसानों को पुलिस ने बवनपुर चेक पोस्टर पर रोक लिया। किसानों के वाहन मार्ग पर खड़े हुए तो जाम की स्थिति बन गई। भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव कुलदीप सिंह के नेतृत्व में किसान यूनियन की एक टीम दिल्ली रवाना हो गई। नेताओं ने बताया कि पहलवानों के पक्ष में दिल्ली में एक दिवसीय धरने में जिले से किसान गए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली जाने वालों में पश्चिम उत्तर प्रदेश महासचिव चौधरी कुलदीप सिंह, जिला कार्यालय प्रभारी रोहित राणा, स्योहारा ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र टिकैत, तहसील अध्यक्ष चांदपुर अशोक कुमार, युवा ब्लॉक अध्यक्ष नहटौर पुनीत, युवा ब्लॉक अध्यक्ष कोतवाली रोहित राणा, युवा जिला संगठन मंत्री रवि शेखर तोमर, युवा तहसील उपाध्यक्ष देवेश राणा, मास्टर मुनिदेव, नीतू मौर्य, अरुण चौधरी, विपुल कुमार, नेपाल सिंह, महेंद्र सिंह, मेघराज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed