{"_id":"5cf41162bdec2207215a58b4","slug":"a-grand-launch-of-newly-built-fountains-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्मित फव्वारे का भव्य लोकार्पण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
Published by: Deepak Sharma
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
स्योहारा में नगर पालिका परिषद के द्वारा बनाया गया फव्वारा।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
स्योहारा में नगर पालिका परिषद के सौन्दर्यकरण हेतु पुन: निर्मित फव्वारा का लोकार्पणकिया गया। नगर पालिका चेयरमैन अख्तर जलील, अधिशासी अधिकारी शहर के अरुणेंद्र पांडेय, इमाम मौलाना कामिल, कुंवर राणा प्रताप, पंडित जोगेंद्र प्रसाद शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी मनोज वर्मा, व्यापारी नेता अरुण वर्मा आदि द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील ने कहा कि उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में इस फव्वारे का निर्माण कराया था, लेकिन उनके बाद आये चेयरमैन के कार्यकाल में फव्वारे को जीर्ण अवस्था में पहुंचा दिया गया। कहा कि चुनाव में सभी को अपने मताधिकारों का प्रयोग करने का अधिकार है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री या प्रदेश के मुख्यमंत्री के बारे में अपशब्दों का प्रयोग नालायकी के दायरे में आती है। अधिशासी अधिकारी अरुणेंद्र पांडेय ने नगरवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे तो विकास करना चाहते हैं लेकिन चन्द लोग अवरोधक बने हुए है। नगरपालिका के सभी वार्डों के सभासद, डॉ. एचएस कालरा, असजद चौधरी, अनिल कुशवाहा, डा. राजबहादुर शर्मा, डा. यज्ञदत्त गौड़, अब्दुल्ला रहीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।