फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A farmer sleeping on a bed of straw was burnt alive in the fire

Bijnor News: विद्युत निगम की एक मुश्त समाधान योजना खत्म, 319 के सापेक्ष 57 करोड़ की वसूली

Sat, 15 Feb 2025 08:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 15 Feb 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
A farmer sleeping on a bed of straw was burnt alive in the fire
धामपुर । विद्युत निगम की ओर से 15 दिसबंर से चल रही एक मुश्त समाधान योजना ओटीएस शनिवार 15 फरवरी को खत्म हो गई। अधीक्षण अभियंता सर्किल में 319 करोड़ की बकाया वसूली का लक्ष्य था। जिसमें 57 करोड़ की ही वसूली हो पाई। 2,47825 उपभोक्ताओं में मात्र 76,970 लोगों ने ही योजना का लाभ उठाया।
विज्ञापन


एसई सतीश कुमार सिंह का कहना है कि विद्युत वितरण मंडल धामपुर में चार डिवीजन धामपुर विद्युत वितरण खंड प्रथम , धामपुर विद्युत वितरण खंड द्वितीय , नजीबाबाद और नगीना शामिल हैं। चारों डिवीजनों के 1627 गांवों में 4,30,825 उपभोक्ता हैं। बिजली बकायादारों को सरचार्ज में छूट का लाभ दिलाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 15 दिसंबर से एक मुश्त समाधान योजना चलाई गई थी। जो 15 फरवरी को खत्म हो गई। योजना के तहत 319 करोड़ की वसूली का लक्ष्य था। लेकिन 2,47825 उपभोक्ताओं में 76,970 लोगों ने ही योजना का लाभ उठाया। जिसमें मात्र 57 करोड़ की वसूली हुई। जो अपेक्षा से कम है। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक सरकार की ओर से योजना की अवधि को आगे बढ़ाने का कोई आदेश नहीं आया है। फिलहाल सरकार की ओर से 15 फरवरी को योजना को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed