फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A dozen couples reconciled in Lok Adalat

दर्जन भर जोड़ों का लोक अदालत में हुआ सुलह

Sat, 12 Dec 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
A dozen couples reconciled in Lok Adalat
बिजनौर जजी में राष्ट्रीय लोक अदालत मे वैवाहिक विवादों में मिलाएं गए जोड़े जिनोहने फिर साथ रहने ल - फोटो : BIJNOR
दर्जन भर जोड़ों का लोक अदालत में हुआ सुलह
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय लोक अदालत में वैवाहिक विवादों में लगभग एक दर्जन पति-पत्नी के लिए वरदान साबित हुई। लोक अदालत में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव पांडेय एवं अतिरिक्त परिवार न्यायाधीश चित्रा शर्मा के प्रयासों से इन जोड़ों ने फिर से साथ रहना स्वीकार किया।
नजीबाबाद मोहल्ला अग्रवाल धर्मशाला के पास रहने वाले विवेक शर्मा ने नजीबाबाद के ही आदर्श नगर निवासी बरखा गुप्ता के साथ 20 अप्रैल 2019 को विवाह किया था। लेकिन शादी के बाद दोनों के बीच विवाद होने पर मामला अदालत तक पहुंच गया। लोक अदालत में सुलह समझौते के बाद दोनों ने फिर से संग रहना स्वीकार किया।
विज्ञापन

नूरपुर थाने के गांव मिर्जापुर टीकली निवासी मांगे सिंह का विवाह 12 मई 2018 को जगजीत कौर से हुआ था। शादी के दो साल बाद ही वह अपने दुधमुंहे बच्चे को साथ लेकर अपने मायके चली गई थी। लोक अदालत में पुन: साथ रहने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना चांदपुर के ग्राम पाडला निवासी अमित यादव की शादी 20 नवंबर 2019 को अंशु के साथ हुई थी। इसके सात महीने बाद ही दोनों में विवाद के चलते अंशु अपने मायके चली गई थी। लोक अदालत में फैसला होने पर दोनों खुश हो गए।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव सब्दलपुर निवासी यूसुफ का निकाह रोशन के साथ पांच नवंबर 2006 को हुआ था। सात अक्तूबर 2020 को रोशन अपने पति और दोनों बच्चों को छोड़कर अपने मायके चली गई थी। इस फैसले से दोनों के घर में फिर से रौनक लौट आई।
कोतवाली शहर के ग्राम गजरौला शिव के अमित की शादी 16 फरवरी 2017 को ग्राम बरमपुर निवासी ज्योति से हुई थी। 15 फरवरी 2019 को चंडीगढ़ जाते हुए मौअज्जमपुर रेलवे स्टेशन पर ज्योति के मायके वाले ट्रेन से उतारकर उसे अपने साथ ले गए थे। फैसले के बाद एकसाथ रहने का फैसला लिया।

वैवाहिक विवादों में उलझे कृष्ण कुमार एवं शिवानी, शमशाद व समीना, निगहत परवीन और अब्दुल रहमान, शमीम अहमद तथा शमां परवीन का फैसला भी लोक अदालत द्वारा कराया गया। इन जोड़ों ने फिर से अपने गृहस्थी को सुचारु रूप से चलाने संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed