{"_id":"63b59a063439315d4137d361","slug":"a-constable-died-in-an-accident-in-bijnor-mourning-in-the-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार पर टूटा गमों का पहाड़: हादसे में गई सिपाही की जान, चार दिन पहले हुई थी पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार पर टूटा गमों का पहाड़: हादसे में गई सिपाही की जान, चार दिन पहले हुई थी पिता की मौत
Wed, 04 Jan 2023 08:54 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 04 Jan 2023 08:54 PM IST
सार
Bijnor News: एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे में सिपाही की जान चली गई। बताया गया कि चार दिन पहले ही सिपाही के पिता की मौत हुई थी।
विज्ञापन
हादसे में सिपाही की मौत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा के नौगावां सादात थाने में तैनात गाजियाबाद के रहने वाले सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा बिजनौर जनपद में नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर गांव रतनगढ़ के पास हुआ। दरअसल, सिपाही की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई थी। बिजनौर में पोस्टमार्टम कराने के बाद सिपाही के शव को अमरोहा पुलिस लाइन में ले जाया गया।
विज्ञापन
बताया गया कि मंगलवार रात सिपाही दिनेश कुमार कार से नौगावां सादात थाना से सरकारी कार्य से बिजनौर के लिए निकले। नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर रतनगढ़ के निकट पहुंचते ही किसी वाहन से बचाते हुए कार अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में दिनेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने घायल हालत में स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने थाना नौगावां और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी विनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बागपत में राहुल गांधी ने लालचंद से की बात, भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन
चार दिन पहले हुई थी पिता की मौत
मृतक के पिता की बीमारी के चलते चार दिन पूर्व मौत हो गई थी। पिता की चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई। परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। अब सिपाही दिनेश कुमार की कार से दुर्घटना में मौत हो गई। परिजन घटनास्थल पर आ गए। मृतक के भाई मुकेश कुमार ने थाना शिवालाकलां पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें: Meerut: शिवम मावी ने ड्रीम डेब्यू से खुद को किया साबित, अभ्यास मैच में रैना ने कहा था-आगे जाएगा ये लड़का