{"_id":"62d8203cb1286d2842737081","slug":"a-baby-child-has-died-and-three-injured-in-road-accident-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: मासूम की मौत से परिवार में मचा कोहराम, आशिया का शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: मासूम की मौत से परिवार में मचा कोहराम, आशिया का शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Wed, 20 Jul 2022 09:03 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 20 Jul 2022 09:03 PM IST
सार
दर्दनाक हादसे में पांच साल की आशियाा की मौत हो गई, जबकि तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। वहीं आशिया का शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
आशिया का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद में हल्दौर के पैजनिया में तेज रफ्तार पर तीव्र मोड़ पर स्कूल वैन का दरवाजा अचानक खुल गया और उसमें बैठी चार मासूम छात्राएं सड़क पर गिर गईं। सिर में चोट लगने से नर्सरी की छात्रा आशिया (5) की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य छात्राएं घायल हुई हैं। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
आशिया गांव सोतखेड़ी निवासी नदीम की पुत्री थी और जमालपुर महमदबाद के एचएम पब्लिक स्कूल में नर्सरी की छात्रा थी। नदीम में दिल्ली में काम करते हैं। आशिया बुधवार सुबह करीब आठ बजे स्कूल वैन से स्कूल जा रही थी। गांव की मुख्य सड़क पर हुए इस हादसे में रूमी और दो अन्य छात्राएं घायल हुई हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Unique Photos: कहानी ऐसे बच्चों की, जिन्हें मिल गई नई जिंदगी, देखने लगे अफसर बनने के सपने
विज्ञापन
बताया जा रहा कि एक खटारा टाटा मैजिक को स्कूल बस के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। आठ सवारी की क्षमता वाले इस वाहन में करीब 30 छात्राएं सवार थीं। पुलिस ने चालक सुरेश को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया है।