फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भूमि अधिग्रहण के नोटिफिकेशन से हड़कंप

भूमि अधिग्रहण के नोटिफिकेशन से हड़कंप

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
रेहड़। राष्ट्रीय राजमार्ग-74 के अधिग्रहण के लिए नोटिफिकेशन जारी होने से क्षेत्रवासियों में हड़कंप मचा है। मार्ग का भागूवाला से जनपद की सीमा रायपुरी बार्डर तक चौड़ीकरण किया जाना है। सड़क के दोनों तरफ 120 फिट भूमि चिह्नित की जानी है। इसके लिए भूमि अध्याप्ति अधिकारी ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है, जिससे धामपुर, शेरकोट, भूतपुरी, बहादरपुर, मेघपुर, जयसिंह जोत, बादीगढ़, हर्रायवाला, रेहड़ के ग्रामीणों व किसानों में हड़कंप मचा हुआ है। इसकी मुख्य वजह हाईवे के किनारे बसे गांवों के किसानों ने कृषि भूमि, तालाबों व पंचायतों की भूमि बेचकर बस्ती बसा दी थी, जबकि तहसील अभिलेखों में दाखिल खारिज न होने के कारण स्वामित्व वास्तविक पुराने किसानों का ही चला आ रहा है। नोटिफिकेशन में भी उन्हीं पुराने भू स्वामित्व को दर्शाया गया है। स्पष्ट है कि मुआवजा भूमिधर को ही मिलेगा। लाखों रुपये खर्च कर आशियाना बनाने से खरीदार बौखलाए हुए हैं। उन्हें अपनी रकम डूबती दिखाई दे रही है। उन किसानों को भी नोटिफिकेशन से गहरा झटका लगा है जो सर्किल रेट से दस बारह गुने भाव पर जमीन का सौदा कर चुके हैं। वे पहले ही लाखों रुपये बीघा जमीन बेचकर मोटी रकम बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed