{"_id":"48-78188","slug":"Bijnor-78188-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता अमजद का सिर भी मिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता अमजद का सिर भी मिला
Bijnor
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। नांगल क्षेत्र से एक सप्ताह पूर्व लापता युवक अमजद का पुलिस बुधवार को सिर भी बरामद कर लिया है। तीन युवकों ने कुल्हाड़ी से काट कर उसकी हत्या कर दी थी। दो मंगलवार को युवक की सिर कटी लाश बरामद हुई थी।
एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह के मुताबिक नांगल थाना क्षेत्र के गांव कामराजपुर निवासी फारूख ने आठ अक्टूबर को अपने 35 साल के पुत्र अमजद की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसपी सिटी कल्पना सक्सेना के साथ क्राइम ब्रांच की टीम को अमजद का पता लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने नांगल के बरकातपुर चौराहे से गांव तिसोतरा निवासी शाहिद को गिरफ्तार करके उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या का सारा राज उगल दिया और हत्या में शामिल दोनों साथियों के नाम पुलिस को बता दिए। पुलिस ने तिसोतरा निवासी अमित और अरविंद को पकड़ भी लिया। तीनों ने पुलिस को बताया कि अमजद उखीमठ उत्तराखंड में दर्जी की दुकान करता था। शाहिद भी दुकान पर काम करता था। शाहिद ने अमजद से एक लाख रुपये ले रखे थे और अमजद की दुकान पर भी उसकी नज़र थी। अमजद ने रुपये न होने पर दबाव डाला तो अरविंद व अमित के साथ मिलकर शाहिद ने अमजद की हत्या की योजना बना डाली। शाहिद व अमित घटना के रोज अमजद को जंगल घुमाने के बहाने गंगा के सुनसान क्षेत्र में ले गया। अरविंद कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंच गया।
इन्होंने कुल्हाड़ी से काटकर अमजद की हत्या कर दी और शव को छिपा लिया। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर गंगा क्षेत्र से अमजद का शव व हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। एसपी ने मर्डर का खुलासा करने वाली क्राइम ब्रांच की टीम में शामिल उप निरीक्षक संजय तोमर, चंद्रकांत यादव, नरेश त्यागी, मनीष बालियान समेत पूरी टीम को इनाम देने की घोषणा की है।