{"_id":"48-76091","slug":"Bijnor-76091-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान मिलों के शीरे पर जड़ दें ताला : टिकैत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान मिलों के शीरे पर जड़ दें ताला : टिकैत
Bijnor
Updated Wed, 03 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हल्दौर। बिलाई शुगर मिल पर किसान यूनियन का 72वें दिन भी धरना जारी रहा। शहीद किसान की समाधि स्थल पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान सभी शुगर मिलों के शीरों पर अपना ताला लगा दें। मिल शीरा बेचकर मोटा लाभ कमा रही हैं। धरने में घोषणा की गई कि शहीद किसान की प्रतिमा चंदा एकत्र कर लगाई जाएगी। इस मौके पर चार सितंबर को धामपुर मिल पर ताला लगाने का निर्णय लिया गया।
धरने को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार ने शुगर मिलों को 56 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से छूट के माध्यम से लाभ पहुंचाया। उसके बावजूद किसान का भुगतान नहीं किया गया। मिलें शीरा आदि से काफी लाभ कमा रही हैं। अकेले तितावी मिल से ही चार करोड़ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 15 दिन में 60 करोड़ का शीरा उठान हुआ। सिंभावली मिल द्वारा चोरी से शीरा निकाला जा रहा था। भाकियू ने शीरे को बंद कर दिया तथा उसके गेट पर ताले लगाकर बेल्डिंग कर दिया। उन्होंने कहा कि भाकियू मिलों के अन्य उद्योग धंधों को भी बंद कराएगी। पांच सितंबर तक जिले की शुगर फैक्ट्रियों में ताले डाले जाएंगे। धरना संयोजक सुनील प्रधान ने बताया कि जिलाध्यक्ष ठाकुर रामौतार सिंह के नेतृत्व में चार सितंबर को धामपुर शुगर मिल में ताले डाले जाएंगे। राकेश टिकैत ने शहीद किसान की समाधि निर्माण में खुद ईट लगाई। धरने की अध्यक्षता मूला सिंह फौजी व संचालन गिरिराज सिंह ने किया। इस मौके पर चौधरी धूम सिंह, यशवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह राणा, देवेंद्र सिंह, बिट्टू चौधरी, ब्रह्मपाल सिंह, लाल सिंह, प्रमोद, राजू, मंगू सिंह, जयपाल सिंह, युवराज, सत्यवीर पहलवान आदि रहे।