फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सात और बच्चे पीड़ित

सात और बच्चे पीड़ित

Wed, 03 Sep 2014 05:30 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Wed, 03 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। डिप्थीरिया कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सात और बच्चे डिप्थीरिया से पीड़ित मिले हैं। उनमें से एक को मेरठ रेफर कर दिया तथा अस्पताल में भर्ती दूसरे बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव डेहरी निवासी अहद डेढ़ वर्ष पुत्र शमशाद, गांव बिजौरी निवासी सूचित आठ वर्ष पुत्र सोपाल, छतरपाल पांच वर्ष पुुत्र सुरेश, मुहल्ला मिर्दगान निवासी गजाला 12 वर्ष पुत्री आसिफ, गांव किठोरा निवासी अंजुम 22 वर्ष पुत्री अजीम व किरतपुर क्षेत्र के गांव चिड़ियापुर निवासी जीतू दस वर्ष पुत्र सतीश को बुखार व गले में दुखन की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चिकित्सकों ने जीतू की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उधर, गांव दौलताबाद निवासी असलम के पांच वर्षीय पुत्र अनस को डिप्थीरिया होने पर तीन दिन पूर्व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत में कोई सुधार नहीं है। सोमवार से उससे कुछ भी खाया नहीं जा रहा तथा तेज बुखार आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार का प्रकोप कई पीड़ित
नहटौर। गांव सादिकाबाद में दो दर्जन से भी अधिक लोग बुखार से पीड़ित होने पर ग्रामीणों में दहशत है। गंाव में मलेरिया फैलने की बात कही जा रही है। पीड़ित प्राइवेट चिकित्सकों के यहां उपचार करा रहे हैं। गांव सादिकाबाद में लक्की(6) नितिन (17) कृष्णा (4) अंशु (7) विजेंद्र (40) अंकुश (14) जोनी (20) सन्नो (30) पूनम (17) अलका (5) भगवानदई (50) विक्की (7) रेखा (40) लता (25) मानसी (8) मुन्नी (55) हिमांशु (10) लाली (13) नैनसी (15) आदि को बुखार ने जकड़ रखा है। बुखार फैलने से गांव में दहशत फैली हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार में एक के बाद सभी बुखार से पीड़ित होने लगते हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी गुलशन बाबू कटारिया का कहना है कि गांव का सर्वे कराया गया है। गांव में वायरल फीवर के लक्षण सामने आ रहे हैं। गांव में एक टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed