फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   धरने पर चार और किसानों की हालत बिगड़ी

धरने पर चार और किसानों की हालत बिगड़ी

Tue, 02 Sep 2014 05:30 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Tue, 02 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हल्दौर। बकाया भुगतान के लिए बिलाई मिल पर चल रहे भाकियू के धरने में घसीटा सिंह की मौत के बाद रविवार की देर रात चार किसानों की हालत और बिगड़ गई है। दो किसानों को सीने में दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया और बुखार में बेहोश होने पर दो किसानों को निजी चिकित्सालय भेजा गया। उधर मृतक किसान घसीटा सिंह का गंगा बैराज पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। घसीटा सिंह की मृत्यु के बाद बिलाई मिल के पांच अफसरों के खिलाफ हल्दौर थाने में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन

बिलाई मिल पर भाकियू का धरना पिछले 71 दिन से चल रहा है। रविवार को धरने में नसीरपुर नैन सिंह के किसान घसीटा सिंह की हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। सोमवार को उसके परिजन मिल गेट से शव घर ले गये। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद किसान का गंगा बैराज पर अंतिम संस्कार किय गया। किसान के बेटे नृपेंद्र सिंह ने मुखागिभन दी। उधर रविवार की देर रात्रि धरने पर बैठे सफीपुर निवासी किसान चंद्रपाल सिंह, तोकापुरा निवासी शौनाथ सिंह, खौसपुर निवसी रामजीमल, मोजीपुर निवासी राकेश कुमार की हालत भी बिगड़ गई है। सीने में दर्द होने पर चंद्रपाल सिंह व राकेश कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चंद्रपाल एक निजी अस्पताल में भर्ती है और राकेश कुमार को पहले हल्दौर सीएचसी व बाद में बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद राकेश कुमार को घर भेज दिया गया है। शौनाथ सिंह व रामजीमल अधिक बुखार होने से बेहोश हो गए। इनका भी निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। घसीटा सिंह की मृत्यु के मामले में भाकियू जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार की ओर से बिलाई मिल के जीएम केन लोकेंद्र लांबा, एसीएम नवीन आर्य व नीरज, सीओ कुलदीप बालियान व यशवीर चौहान के खिलाफ हल्दौर थाने में आईपीसी की धारा 306 व 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। भाकियू मृतक किसान के परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा, किसान की पत्नी को पेंशन, एक बेटे को नजीबाबाद मिल में नौकरी, गन्ने का समस्त भुगतान कराने की मांग पर अड़ी हुई है। इस संबंध में जिला उपाध्यक्ष, धमेंद्र राणा, सत्यवीर, मूला सिंह, मास्टर गिरिराज सिंह आदि ने धरना स्थल पर पहुंची एसडीएम अंजूलता को ज्ञापन सौंपा। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पीएम रिपोर्ट
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक किसान घसीटा सिंह की मृत्यु हार्ट अटैक से हुई है। पोस्टमार्टम के दौरान जिला अस्पताल में भारी संख्या में किसान रहे।
जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. बीआर सिंह के मुताबिक रविवार की रात्रि राकेश कुमार को जिला अस्पताल में लाया गया था। सीने में दर्द की समस्या थी। उपचार के बाद उसे वापस घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीओ ओपी सिंह का कहना है कि भुगतान के लिए मिलों को सैकड़ों बार नोटिस जारी हो चुके हैं। कई मिलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। बिलाई मिल के खिलाफ दो बार रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed