{"_id":"48-75415","slug":"Bijnor-75415-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति से निकला रामडोल जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति से निकला रामडोल जुलूस
Bijnor
Updated Tue, 19 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर। रामडोल का जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच बदले रास्ते से होकर शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया।
नूरपुर में पिछले दो वर्षों से रामडोल जुलूस निकालने के रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा था। एक समुदाय पुराने रास्ते से जुलूस निकाले जाने पर अड़ा था, जबकि दूसरा पक्ष जुलूस का रास्ता बदलने की मांग कर रहा था। दो दिन पूर्व थाने में बुलाई गई दोनों समुदाय की बैठक में जुलूस के रास्ते में मामूली फेरबदल करने को लेकर सहमति बन गई थी। सोमवार को सहमति के बाद बने रास्ते से रामडोल का जुलूस निकाला गया। शाम चार बजे पुराना शिव मंदिर से हवन पूजन के बाद शुरू हुआ जुलूस निर्धारित मार्गों से होता हुआ वापस वहीं आकर संपन्न हुआ। जुलूस में विभिन्न देवी देवताओं की मूर्तियाें से सजी झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। आयोजन में ठाकुर कपिल देव, मा. रामस्वरूप सिंह, अशोक राजपूत, जेडी शर्मा, राजीव अग्रवाल, अनिल जुनेजा, ओमप्रकाश मुलवा, नवीन, अतुल, डोरीलाल चंद्रा आदि थे। सुरक्षा के लिहाज से जुलूस के साथ भारी मात्रा में पुलिस व पीएसी बल मौजूद रहा। उधर राजा का ताजपुर में भी रामडोल का जुलूस निकाला गया। श्रीकृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सुरेश सैनी ने फीता काटकर जुलूस का शुभारंभ किया। सुनील त्यागी, धर्मअवतार वर्मा, चिरंजीव कुमार, अनिल चंद्रा, जितेंद्र आर्य, अनिल चौधरी, सतीश कुमार आदि थे।