{"_id":"48-72504","slug":"Bijnor-72504-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन उत्पीड़न केस का आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यौन उत्पीड़न केस का आरोपी गिरफ्तार
Bijnor
Updated Thu, 29 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। 14 साल से युवती का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
कोतवाल अजय कुमार गौतम ने बताया थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की एक युवती ने धामपुर शुगर मिल में कार्यरत सुपरवाइजर पर 14 वर्षों से यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा 24 मई को पुलिस में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने कहा वह जब नौ वर्ष की थी तो उसके पिता की मौत हो गई थी। उसके दो भाई बहनों का जिम्मा बड़ा होने के नाते से उसके ऊपर आ गया था। पेट पालने को उसके हिस्से में पान की दुकान आई। जब वह पान की दुकान करती थी तो उसका संपर्क मिल के सुपरवाइजर उदयवीर सिंह से हो गया। उसका उनके घर में आना जाना हो गया। जब वह 12 वर्ष की थी तो घूमाने का झांसा देकर उदयवीर उसे हरिद्वार ले गया और वहां नशा सुंघाकर उसके साथ बलात्कार किया।
आरोप है कि उदयवीर ने उसकी अश्लील फिल्म भी बनाई। फिल्म का डर दिखाकर वह उसका यौन उत्पीड़न करता रहा। युवती ने 24 मई को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया एक दिन पहले जब वह किसी काम से बाहर जा रही थी तो उदयवीर ने उसे अपने घर में खींच लिया। उसके शोर मचाने पर आरोपी ने उसके चाचा और कई परिजनों को अपने घर में बंधक बनाकर मारपीट की। यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी की पत्नी का भी सहयोग होना बताया है। कोतवाल ने बताया पुलिस ने घटना की जांच की। युवती के बयानों के आधार पर जांच में घटना सही पाने पर पुलिस ने आरोपी उदयवीर सिंह को गिरफ्तार कर बुधवार को चालान किया। कोतवाल ने कहा रिपोर्ट के आधार पर घटना में जितने आरोपी उजागर होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। घटना की जांच अभी जारी है।