फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   16 साल में साढ़े तीन मीटर गिरा जलस्तर

16 साल में साढ़े तीन मीटर गिरा जलस्तर

Fri, 22 Mar 2013 05:31 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Fri, 22 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जल ही जीवन है। विश्व जल दिवस पर जीवन को बचाने के लिए जल संरक्षण को लेकर हर साल लोगों को जागरूक किया जाता है, लेकिन स्थिति भयावह है। औद्योगिक इकाइयां भूगर्भ जल में जहर घोल रही है। अंधाधुंध जलदोहन के कारण धरती का गर्भ सूख रहा है। 16 सालों में जिले के अंदर साढ़े तीन से साढ़े चार मीटर जलस्तर गिर गया है। जल संरक्षण में सहायक झील, तालाब और कुओं पर अवैध कब्जों की लंबी फेहरिस्त प्रशासन की कवायदों की पोल खोल रही है। जनपद में तीन हजार से अधिक तालाब, झील और कुओं पर अवैध कब्जे वाटर हार्वेस्टिंग की राह में रोड़ा बने हुए है। कहीं पर तालाबों पर अवैध भवन बने खड़े हैं तो कहीं पर झीलों व नदियों को जमीन की भूख निगलती जा रही है।
विज्ञापन

चकबंदी विभाग की कारगुजारी के कारण भी तालाबों और झालों से अवैध कब्जे नहीं हट रहे हैं। कई मौजो में चकबंदी समाप्त हो गई है, पर अवैध कब्जे अभी भी बरकरार हैं। चकबंदी प्रक्रिया एवं वन क्षेत्र में वृद्धि के कारण अभी भी 440 तालाबों और झीलों पर कब्जा है। सरकारी भवनों में भी वर्षा जल संचयन का प्रावधन नहीं है। विकास भवन, कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल, सरकारी कालोनियां, कांशीराम आवास कालोनी समेत वर्षा जल संचयन पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। इसके अतिरिक्त हर साल शहर के बाहर ढेर सारी प्राइवेट कालोनियां भी बिना वर्षा जल संचयन लगाए ही बन रही है। जिले में हर साल करीब सात हजार से भी ज्यादा बोरिंग बढ़ रहे है। वर्ष 2004 में जिले के अंदर 70 हजार बोरिंग थे, लेकिन अब बढ़कर एक लाख 37 हजार हो गए हैं। इसमें घरों में जलदोहन कर रहे बोरिंग भी शामिल है। पिछले आठ वर्षों में जिले के अंदर जल दोहन की गति दो गुनी हो गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed