फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गुस्साए किसानों ने जलाया गन्ना

गुस्साए किसानों ने जलाया गन्ना

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
Bijnor Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नांगल सोती। गन्ना मूल्य जल्द घोषित करने की मांग के साथ ही बरकातपुर चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू न होने पर किसानों ने प्रदर्शन कर गन्ने की होली जलाई।
विज्ञापन

भाकियू के जिला महासचिव दिगंबर सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष लाल सिंह के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने नांगल सोती के मुख्य बाजार में प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ नारेबाजी की। गुस्साए किसानों ने गन्ने की होली जलाते हुए कहा कि चीनी मिलों के समय से नहीं चलने से चारे के संकट से जूझ रहे किसानों के समक्ष गेहूं की बुआई का भी संकट उत्पन्न हो गया है। इसके चलते किसान कोल्हुओं पर औने-पौने दामों में गन्ना बेचने को विवश हैं। प्रदर्शन करने वालों में सत्यपाल सिंह, अजय कुमार, बालकराम, राजीव, दिनेश, तपेंद्र, भरत सिंह, फुरकान, इरशाद, छिद्दू, शहाबुद्दीन, अवनीश, इश्तहाक और तय्यब सहित गांव शहजादपुर, सराय आलम, जालपुर, जीतपुर, हरचंदपुर, चमरौला, सौफतपुर के किसान शामिल रहे। उधर, चीनी मिल के महाप्रबंधक नरपत सिंह राठौर ने बताया कि पहले 25 नवंबर को पेराई सत्र शुरू किया जाना था, लेकिन तकनीकी खामी के चलते अब 28 नवंबर को मिल चालू की जाएगी। सोमवार तक समितियों के माध्यम से किसानों को गन्ना पर्ची जारी कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed