{"_id":"48-45820","slug":"Bijnor-45820-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश से तंग आकर आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह क्लेश से तंग आकर आत्महत्या की
Bijnor
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंडावर। गृह क्लेश से तंग आकर युवक ने आत्महत्या कर ली। बुधवार को सुबह थाना मंडावर के अंतर्गत चंदक और बाला वाली के बीच एक भट्ठे के पास 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा। वहां शव की शिनाख्त ग्राम रामजीवाला निवासी शास्त्री पुत्र उम्मेद सिंह के रूप में हुई। ग्रामीणों के अनुसार मृतक अविवाहित था और मजदूरी करता था। बीती रात उसका अपने पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह घर से आ गया।
विज्ञापन