फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   करंट से बैल की मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

करंट से बैल की मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
Bijnor Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़। उद्धोवाला में हाईवे के किनारे खडे़ विद्युत के खंभे में करंट आने से एक बैल की मौत हो गई। इससे गुस्साएं ग्रामीणों ने विद्युत निगम पर अनदेखी का आरोप लगा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा जल्द लाइन दुरुस्त नहीं की गई तो जेई का घेराव होगा।
विज्ञापन

गांव उद्धोवाला के राम स्वरूप सिंह मंगलवार की रात में बैलगाड़ी लेकर रहे थे। जैसे ही वह बिजली के खंभे के समीप पहुंचे तो दाई तरफ का बैल करंट की चपेट में आ गया। बैल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पशुपालक रामस्वरूप ने बैलगाड़ी से कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन

घटना से नाराज ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अफसरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। आरोप है पावर कारपोरेशन के स्थानीय अफसरों को मामले से कई बार अवगत कराया, लेकिन सुध लेना गवारा नहीं समझा। उन्होंने निगम से पशुपालक को मुआवजा दिलाने की मांग की। प्रदर्शन में प्रेम राज, रोहिताश, खड़क, चंद्रपाल, बेग राज, विजय, करण सिंह, गजराज, मिलान सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed