{"_id":"48-45645","slug":"Bijnor-45645-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल कार्ड बनवाने को रही मारामारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल कार्ड बनवाने को रही मारामारी
Bijnor
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हल्दौर। बीपीएल कार्डों के सत्यापन के लिए ग्राम पिलाना और लाडनपुर में बुलाई खुली बैठक में कार्ड बनवाने को लेकर आपाधापी मची रही। ग्रामीणों ने जांच करने के बाद ही लाभार्थियों के नाम खुली बैठक में फाइनल करने की मांग उठाई।
ग्रामीणों की खुली बैठक बीपीएल कार्डों के सत्यापन के लिए गांव लाडनपुर के प्राथमिक स्कूल में बुलाई गई। इस दौरान पंचायत सचिव दीपक कुमार ने बताया कि गांव में नौ बीपीएल और दो अन्तोदय कार्ड धारक हैं। सचिव ने जब नाम पढ़कर सुनाए तो ग्रामीणों ने कई लाभार्थियों को अपात्र बताकर आपत्ति व्यक्त की। फकीर चंद, पवन, कलवा, राजो, योगेश, मुन्ना, मुन्नी, लक्ष्मी आदि ने नये कार्ड बनवाने के लिए अपने - अपने लाभार्थियों के नाम भी रखे। काफी नाेंकझोंक के बाद जिला युवा कल्याण अधिकारी चंद्र सैन ने कहा कि पात्रता का भौतिक सत्यापन के बाद ही नाम फाइनल होंगे।
उधर, गांव पिलाना की पंचायत घर में हुई ग्रामीणों की खुली बैठक में नये बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए 125 नाम आए। ग्रामीणों में अपना नाम शामिल कराने को लेकर आपाधापी मची रही। बागेश्वर नाथ, अनिल, अशोक, प्रदीप, महेंद्र, जीवन, अखिलेश आदि ने कहा कि लाभार्थियों के नामों को खुली बैठक में फाइनल किया जाए।