{"_id":"48-45417","slug":"Bijnor-45417-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ ने वृद्ध को पटकर मार डाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ ने वृद्ध को पटकर मार डाला
Bijnor
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंडावर। शाम के समय शौच के लिए गए वृद्ध को एक सांड़ ने पटक-पटक कर मार दिया। सांड़ अब तक कई लोगों को घायल कर चुका है।
थाना मंडावर के गांव इनामपुरा निवासी बलदेव (75) गुरुवार की शाम छह बजे शौच के लिए जंगल गए थे। वहां घूम रहे सांड़ ने बलदेव पर हमला बोल दिया। वृद्ध का शोर सुनकर ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़े और सांड़ को भगाया। तब तक सांड़ ने वृद्ध को पटक-पटक कर अधमरा कर दिया था। परिजन और ग्रामीण घायल वृद्ध को निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए ले गए। चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पड़ोस में रहने वाली फूलवती ने बताया कि दो दिन पहले भी सांड़ ने उस पर हमलाकर घायल कर दिया था। ग्रामीण जगराम, ओमपाल, सीताराम, लाखन आदि ने बताया कि सांड़ आए दिन किसी न किसी पर हमला करता रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस आवारा सांड़ को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।