{"_id":"48-45239","slug":"Bijnor-45239-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने पर प्रधान संघ का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने पर प्रधान संघ का हंगामा
Bijnor
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नहटौर। कासमपुर लेखराज के ग्राम प्रधान को रात भर थाने में बैठाने के खिलाफ प्रधान संघ की ओर से थाने पर नारेबाजी और हंगामा किया गया। बाद में समझौता होने पर मामला शांत हुआ।
प्रधान अलीहसन ने बताया कि उसके पुत्र की रविवार को शादी थी। चांदपुर के मुहल्ला महलों का नंगला निवासी उसका साला भूरा व उसकी रिश्तेदार महिला महमूदा शादी में आये थे। भूरा व महमूदा में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। महमूदा ने मारपीट का आरोप लगाते हुये थाने में तहरीर दी। आरोप हैं कि पुलिस रविवार की रात्रि को अलीहसन को उठा लाई। अलीहसन ने स्वयं को बेगुनाह बताया। मामले का पता चलने पर ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, सुबोध कुमार, शकील अहमद, अजीजुद्दीन, गुलाम नबी, शाहिद, जयपाल सिंह, कल्याण सिंह आदि प्रधानों के साथ सैकड़ों लोग थाने पहुंच गये। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। थाना प्रभारी अब्दुल सलाम ने प्रधानों को बुलाकर वार्ता की। बाद में समझौता होने पर मामला शांत हुआ।