{"_id":"48-45159","slug":"Bijnor-45159-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की चेतावनी का असर नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की चेतावनी का असर नहीं
Bijnor
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। प्रशासन की चेतावनी का आतिशबाजी की बेचने वालों पर कोई असर नहीं हो रहा है। आदेश का उल्लघंन कर लोगाें ने कई स्थानाें पर नगर के भीतरी भागाें में भी आतिशबाजी की दुकानें लगा रखीं हैं। एसडीएम श्रीप्रकाश गुप्त ने पुलिस और अग्निशमन अफसरों से आदेश का कड़ाई पालन कराने के निर्देश दिए है। चेताया यदि उनकी हीलाहवाली के कारण नगर में आतिशबाजी की दुकानों से कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसके लिए दोनों विभाग जिम्मेदार होंगे।
एसडीएम ने नगर में आतिशबाजी की बिक्री के लिए मात्र दशहरा वाले रामलीला मैदान को ही चिह्नित किया है। वहां लोग दुकानेें लगाकर आतिशबाजी बेच सकेंगे। उन्होंने प्रक्रिया के तहत अस्थाई तौर पर लाइसेंस निर्गत करवा लिए होंगे अन्यथा की स्थिति में अन्य कोई भी आतिशबाजी की दुकान नहीं लग सकता। उधर, एसडीएम के आदेश का नगर में उल्लंघन होता नजर आ रहा है। लोगों ने नगर के भीतरी भाग में कई स्थानों पर दुकानाें को लगा रखा है। शीला टाकिज, पंजाबी मार्के ट ,जैतरा फाटक आदि स्थानाें पर आतिशबाजी की द़ुकानाें के कारण निकलना दूभर है।