{"_id":"48-41974","slug":"Bijnor-41974-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले पर शिक्षक बिफरे, हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले पर शिक्षक बिफरे, हड़ताल
Bijnor
Updated Sun, 30 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिले के शिक्षकों ने चाक डाउन हड़ताल की। इससे स्कूलों में शिक्षण कार्य ठप रहा। पढ़ाई न होने से विद्यार्थी परेशान रहे। शिक्षकों ने संघ के प्रांतीय महामंत्री और कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष पर हुए प्राणघातक हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शनिवार को इंटर कालेजों में उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ के शर्मा गुट के शिक्षकों ने चाक डाउन हड़ताल की। शुक्रवार को संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र मलिक, जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी, मंत्री टीकेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष गयूर आसिफ ने कानपुर में संघ के पदाधिकारियों पर हुए हमले की निंदा की और शनिवार को चाक डाउन हड़ताल की घोषणा की थी। शनिवार को शिक्षक स्कूलों में गए लेकिन शिक्षण कार्य नहीं किया। आर जे पी इंटर कालेज में शिक्षक सुधांशु वत्स, उपाध्यक्ष गयूर आसिफ, विदु शेखर चौहान, बिशनलाल, ओपाल सिंह, सी के चर्चिल ,अतुल रस्तौगी सहित कई शिक्षक हड़ताल पर रहे। डीएवी इंटर कालेज में शाखा अध्यक्ष चरन सिंह, मंत्री राजेंद्र पाल सिंह, लोकेश, हरज्ञान सिंह, गीता रानी के नेतृत्व में शिक्षकों ने नहीं पढ़ाया। केपीएसइंटर कालेज, बिजनौर इंटर कालेज बिजनौर, किसान इंटर कालेज पीली चौकी, किसान इंटर कालेज मंडावली के शिक्षकोंने भी चाक डाउन हड़ताल रखी। उधर दयानंद इंटर कालेज हीमपुरदीपा के शिक्षकों ने भी हड़ताल की। शाखा मंत्री ओमवीर सिंह ने बताया कि शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। स्योहारा में भी शिक्षकों ने अध्यापन कार्य नहीं किया। बैठक को आरएसपी इंटर कालेज के शाखा अध्यक्ष कान्ता प्रसाद पुष्पक तथा मंत्री धीरज शर्मा, एमक्यू इंटर कालेज के शाजिद तथा फईम अहमद आदि ने विचार रखे। मुकरपुरी, सहसपुर में शिक्षण कार्य नहीं हुआ। रईस अहमद चौधरी, आसिफ अहमद, रघुवीर सिंह, पंकज छावड़ा, मोहक दीक्षित, अनुज रस्तोगी, शरद वर्मा, वीरेंद्र सिंह, मधुबाला शर्मा, अरविंद कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।
राजा का ताजपुर में आरजीएनपी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जयदेव आर्य शिक्षक कुलमणि त्यागी, विरेंद्र सिंह, राजीव राणा, गंगाराम सिंह, लल्लनलाल, शाहिद हुसैन, विजय सिंह, नवनीत कुमार, रामपाल सिंह आदि समस्त शिक्षक हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना
धामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने प्रादेशिक आह्वान पर शनिवार को शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया। स्कूलों में शिक्षण कार्य ठप होने से छात्रों को भारी परेशानी रही। शिक्षकों ने चेताया कि यदि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी तो 10 अक्टूबर से शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन होगा।
आरएसएम इंटर कालेज में जिले के प्रवक्ता सूर्यकांत सुमन के नेतृत्व में शिक्षक, तदर्थ शिक्षकों को विनीयमतीकरण कराने, सीटी वेतनमान से एलटी वेतनमान दिलाने, अंशकालिक शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक घोषित करने, अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पेंशन दिलाने सहित कई मांगों को लेकर मुख्य गेट पर सांकेतिक धरना दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षकों ने कहा कि यदि उनकी मांग जल्द ही पूरी न हुई तो उग्र आंदोलन होगा। शिक्षकों में विनोद कुमार, एकता विश्नोई, अरविंद कुमार, देवराज सिंह, शिशुपाल सिंह आदि रहे। केएम इंटर कालेज में भी शिक्षक हड़ताल पर रहे। शिक्षक गजराज सिंह, वाजिद अली, अशोक जैन, अजय बिंदल, अजय राजपूत, मीनाक्षी आलोक, धीरज शर्मा आदि ने शिक्षक समस्याओं को सरकार से जल्द ही दूर न करने पर आंदोलन को चेताया। कादराबाद में भी शिक्षकों ने संघ आह्वान पर कार्य बहिष्कार रखा। शिक्षक अशोक शर्मा, पुखराज सिंह, ममता देवी, तेजपाल सिंह आदि ने शिक्षकों से आंदोलन सफल बनाने के लिए एकजुट रहने का अपील की। इस मौके पर स्कूल पढ़ने आए छात्र छात्राओं को भारी परेशानी रही। छात्रों का कहना था कि यदि उन्हें मालूम होता कि यदि शनिवार को शिक्षक शिक्षण कार्य का बहिष्कार करेंगे तो वह स्कूल नहीं आते।
नजीबाबाद में भी हड़ताल
नजीबाबाद। नगर के इंटर कालेजों एमडीएस इंटर कॉलेज, आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज, कासमिया इंटर कॉलेज, नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने अध्यापन कार्य नहीं किया। संघ के जिला उपाध्यक्ष उदयराज सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार से उत्तराखंड की तर्ज पर सीटी से एलटी वेतनक्रम लागू करने, 1991 से कंफरमेशन देने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित कई मांगों को लेकर मंडलवार धरना-प्रदर्शन कर संघ संघर्ष कर रहा है। उन्होंने शिक्षकों से एकजुटता का आह्वान किया। एमडीएस इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ.हरवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अनुपम माहेश्वरी, संजीव राणा, अनूप सिंह, छतरपाल सिंह, सचिन गुप्ता, अनिल योगी, नईम अहमद, भूपेंद्र सिंह आदि थे।