{"_id":"6aee30a54c419375f8083365","slug":"proposal-to-build-11-roads-in-nurpur-passed-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-194950-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नूरपुर में 11 सड़क बनाने का प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नूरपुर में 11 सड़क बनाने का प्रस्ताव पास
विज्ञापन
नूरपुर। पालिका के शहीद भगत सिंह सभागार में निकाय बोर्ड की बैठक में पालिका क्षेत्र की 11 सड़क बनाने की प्रस्ताव पास किया गया। साथ ही डूडा की दस सड़कों को अनापत्ति दे दी गई। इस दौरान नगर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
अधिशासी अधिकारी ने विज्ञापन शुल्क उपविधि को राजकीय गजट में प्रकाशित कराने के बाद स्वीकृति हेतु बोर्ड के समक्ष रखा। जल सम्पूर्ति योजना को सुचारु रूप से चलाने के लिए पद की योग्यता अनुसार संविदा के माध्यम से कर्मी रखने का प्रस्ताव भी पेश हुआ। नगर में कराए जा रहे विकास कार्यों को जारी रखने पर सहमति बनी। जिला नगरीय अभिकरण (डूडा) को अर्धनगरीय क्षेत्र में प्रस्तावित 10 सड़कों हेतु अनापत्ति दी गई। मोहल्ला कबीरनगर में गत वर्ष शिव मंदिर चौक से अशोक राजपूत की दुकान तक लगे विभाजक पर लगी बत्तियों को हटाकर सड़क किनारे लगाने का निर्णय लिया गया।
एजेंडे के अतिरिक्त कई अन्य प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किए गए। इनमें मोहल्ला रविदासनगर में नहटौर चौराहे से ईदगाह तक प्रकाश स्तंभ लगाना शामिल है। नहटौर चौराहे पर बाबा बंदा सिंह बहादुर के नाम से प्रवेश द्वार बनाने का प्रस्ताव भी स्वीकृत हुआ। रविदासनगर में भीमराव अंबेडकर पार्क का कार्य भी एजेंडे में शामिल किया गया। सभासदों की मांग पर विभिन्न मोहल्लों में लगभग 11 सड़कें बनाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
विज्ञापन
प्रयोक्ता शुल्क उपविधि पर निर्णय
प्रयोक्ता शुल्क उपविधि में सेवा कर की वसूली का प्रस्ताव भी सदन के अनुमोदन हेतु रखा गया। हालांकि, इस प्रस्ताव पर बोर्ड सदस्यों के बीच सहमति नहीं बन पाई। इस कारण उक्त प्रस्ताव को आगामी बैठक तक के लिए स्थगित कर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने की और संचालन ईओ संतोष कुमार मिश्र ने किया।