दीपावली 2026: उपराष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, सीपी राधाकृष्णन ने लगाया तिलक; देखें तस्वीरें
प्रधानमंत्री मोदी दिवाली की पूर्व संध्या पर उपराष्ट्रपति भवन पहुंचे। जहां उन्होंने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के साथ पूजा-अर्चना की है। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने उन्हें तिलक भी लगाया है।
विस्तार
Met Vice President Thiru CP Radhakrishnan Ji and exchanged Diwali greetings. @VPIndia @CPR_VP https://t.co/wRIchNUGhv
— Narendra Modi (@narendramodi) November 7, 2026
उपराष्ट्रपति का अयोध्या दौरा
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन शनिवार को अयोध्या पहुंचे। वह दीपोत्सव 2026 में भाग लेने के लिए गए थे। उनके कार्यक्रम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा करना शामिल था। उन्होंने प्रभु श्री राम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक समारोह में भी हिस्सा लिया। उपराष्ट्रपति ने इस अवसर पर पूज्य संतों का सम्मान भी किया।
ये भी पढ़ें: खबरों के खिलाड़ी: राहुल-कांग्रेस की पीएम मोदी को बहस की चुनौती, विश्लेषकों ने बताया रणनीति कितनी कारगर
अयोध्या दीपोत्सव की तैयारी
अयोध्या दीपोत्सव 2026 शनिवार को आयोजित हुआ। यह भव्य रोशनी के त्योहार की 10वीं वर्षगांठ है। आयोजकों का लक्ष्य 56 घाटों पर दीये जलाना है। इनमें राम की पैड़ी और सरयू नदी के किनारे मुख्य केंद्र शामिल हैं। आयोजक 30 से 33 लाख मिट्टी के दीये जलाने का लक्ष्य रख रहे हैं।