{"_id":"64e6578f1d29dac790077ff4","slug":"916-dpr-passed-work-started-on-813-schemes-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-9562-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 916 डीपीआर पास, 813 योजनाओं का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 916 डीपीआर पास, 813 योजनाओं का काम शुरू
Thu, 24 Aug 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
- जल्द ही पूरी होगी हर घर जल पहुंचाने की योजना
-बोरिंग से लेकर पाइपलाइन बिछाने के काम में लाई जा रही तेजी
नंबर गेम
-103 योजनाओं का जल्द शुरू होगा काम
-2024 तक हर घर जल पहुंचाने का रखा गया है लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। प्रधानमंत्री की मंशा है कि साल 2024 तक हर घर में स्वच्छ जल पहुंचे। इसके लिए जल जीवन मिशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिले में बन रही टंकियों की सभी 916 डीपीआर शासन स्तर से पास हो गई है। जिनमें से 813 योजनाओं पर काम शुरू कर दिया गया है। अब कोई व्यक्ति स्वच्छ जल के लिए वंचित नहीं रहेगा।
शासन की ओर से जल जीवन मिशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत घर जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। सरकार की इस मंशा को पूरा करने के लिए जिले में दो निजी कंपनियां एलसी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड और विंद्यया टेलीलिंक्स प्राइवेट लिमिटेड (वीटीएल) काम कर रही हैं। एलसी कंपनी को 301 योजना मिली हुई हैं। जिनमें से 290 योजनाओं का काम शुरू कर दिया गया है।
वीटीएल कंपनी को 615 योजना स्वीकृत हैं। जिनमें से 523 योजनाओं का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। वर्तमान में 813 योजनाओं का काम शुरू कर दिया गया है। सोलर कार्य, चहारदीवारी, नलकूप बोरिंग आदि का काम भी चल रहा है। वो दिन दूर नहीं जब लोगों स्वच्छ पानी पीने को मिलेगा। जल निगम के मुताबिक जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत जिले में 916 नई टंकियों का निर्माण कराया जाना है। इन टंकियों से बिजनौर के 1975 गांवों में हर घर जल पहुंचाया जाएगा। गांवों में कनेक्शन भी दिए जाने लगे हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है योजनाओं का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
103 योजनाओं का जल्द शुरू होगा काम
बिजनौर में बन रही टंकियों की 916 डीपीआर पास हो गई हैं। जिनमें से 813 योजनाओं का काम शुरू हो गया है। अभी 103 योजनाओं पर काम शुरू नहीं हुआ है। जिन पर जल्द ही काम शुरू करने की तैयारी की जा रही है। टंकियों के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध हो गई है।
-- - वर्जन
जिले में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत सभी डीपीआर पास हो गई है। ज्यादातर योजनाओं का काम शुरू हो गया है। जल्द ही बची हुई योजनाओं का काम शुरू कराया जाएगा। टंकियों का निर्माण कर रहीं दोनों कंपनियों को गुणवत्ता के साथ कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं - शुभम सक्सेना, सहायक अभियंता, जल निगम, बिजनौर