{"_id":"5cdeff8abdec22076a49a1ca","slug":"91558118282-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर की निगरानी में होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर की निगरानी में होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर की निगरानी में होगी
बिजनौर। लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती के लिए कर्मचारियों को विकास भवन में प्रशिक्षण दिया गया है। वोट गिनने में बैंकों के टेक्निकल राजपत्रित अधिकारी लगाए गए हैं। मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर की निगरानी में होगी। कर्मचारियों से टेबुलेशन में सतर्कता बरतने को कहा गया है।
लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती 23 मई को नजीबाबाद रोड स्थित वेयर हाउस में होगी। जिला तीन लोकसभा क्षेत्र में बंटा है। इसमें आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में वोट गिनने के लिए 15-15 कर्मचारी लगाए गए हैं। पोस्टल बैलेट गिनने के लिए कर्मचारी अलग से लगे हैं। इस प्रकार कुल 128 कर्मचारी मतगणना करेंगे। 10 प्रतिशत कर्मचारी रिजर्व में रखे गए हैं। प्रत्येक विधानसभा में निगरानी के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर रहेगा। सीडीओ प्रवीण मिश्र के अनुसार प्रशिक्षण में कर्मचारियों को इवीएम की काउंटिंग की प्रक्रिया बताई गई है। मास्टर टेनर्स ने तकनीकी जानकारी दी। समय से मतगणना स्थल पर पहुंचे। एडीएम वित्त अवधेश मिश्र, एडीएम न्यायिक नितिन मदान, विशेषज्ञ डा आकाश मौजूद रहे।