फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   डीएम ने लगाई चंदक पीएचसी प्रभारी को फटकार

डीएम ने लगाई चंदक पीएचसी प्रभारी को फटकार

Sat, 22 Sep 2018 11:17 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने लगाई चंदक पीएचसी प्रभारी को फटकार
चंदक। पीएचसी पर गंदगी का अंबार देखकर डीएम अटल कुमार राय भड़क उठे। उन्होंने पीएचसी प्रभारी को फटकार लगाते हुए तत्काल ही साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को करीब 11 बजे डीएम, सीडीओ और सीएमओ व अन्य अधिकारी अचानक चंदक पीएचसी पर पहुंच गए। अस्पताल परिसर और मेन गेट पर गंदगी का अंबार देखकर डीएम भड़क उठे। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी गुलशन कटारिया की जमकर क्लास ली। इसके बाद उपस्थिति रजिस्टर, ओपीडी, जनरल वार्ड, महिला वार्ड, प्रसव कक्ष, स्टॉक रजिस्टर, जनरेटर कक्ष, लैब आदि की जांच की। स्टोर कक्ष का रखरखाव सही न पाए जाने पर उसे दुरुस्त करने के आदेश दिए। सुरक्षित प्रसव के लिए एएनएम और आशाओं को जच्चा-बच्चा के उचित पोषण एवं उनकी देखभाल में कोताही न बरतने को कहा। केंद्र प्रभारी को तत्काल अस्पताल की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके बाद डीएम ने आशाओं के साथ वार्ता कर उनकी विभिन्न समस्याओं को जाना। आशाओं ने कई माह के रुके मानदेय का भुगतान कराने सहित अन्य समस्याओं निदान कराने की मांग की। डीएम ने इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चंदक पीएचसी के निवर्तमान प्रभारी जितेंद्र कुमार, ब्लॉक अकाउंट मैनेजर पिंकू, पैरामेडिकल वर्कर अमित खेड़ा का एक-एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed