{"_id":"5b352ef34f1c1b315d8b7b85","slug":"91530212083-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण ने लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण ने लगाई न्याय की गुहार
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलसोती। सबलपुर बीतरा के एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा परिवार को खतरे की आशंका बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण का कहना है कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह गांव छोड़ देगा।
नांगलसोती थाना क्षेत्र के गांव सबलपुर बीतरा निवासी अमर सिंह ने नांगलसोती पुलिस को तहरीर सौंपी है। जिसमें गांव के ही कोमल पक्ष द्वारा उसके पुत्र नीटू पर रंजिशन हमला करने के प्रयास का आरोप है। अमर सिंह का कहना है कि होली पर्व पर हुए विवाद से कोमल और उसका परिवार उनके परिवार से रंजिश रखते हैं। हाल ही में उसका पुत्र गांव में एक व्यक्ति के यहां डिश लगाकर लौट रहा था तब कोमल और उसके परिजनों ने उस पर जानलेवा हमला किया।
अमर सिंह ने इस संबंध में ग्राम प्रधान पति शहाबुद्दीन, पूर्व प्रधान मो.यूनुस, ओमप्रकाश, सुनील, फारूख, मतलूब आदि की उपस्थिति में पंचायत बुलाकर स्थिति से अवगत कराया। बताया जाता है कि मीटिंग में हलका दरोगा जगपाल सिंह गिरी भी पहुंचे थे। अमर सिंह ने दरोगा के सामने इंसाफ न मिलने पर गांव छोड़ देने की बात कही थी।