फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भाकियू नेताओं की पिटाई प्रकरण में नपे थानाध्यक्ष

भाकियू नेताओं की पिटाई प्रकरण में नपे थानाध्यक्ष

Fri, 22 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
भाकियू नेताओं की पिटाई प्रकरण में नपे थानाध्यक्ष
बिजनौर। दो भाकियू नेताओं और भाजपा जिलाध्यक्ष के साले के साथ मारपीट करने की गाज किरतपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक तेजेंद्र सिंह यादव पर गिर गई है। एसपी उमेश कुमार सिंह ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि 17 जून की रात किरतपुर में रेलवे स्टेशन पर चौराहे पर भाकियू के ब्लॉक उपाध्यक्ष सत्यवीर चौहान और पदमवीर चौहान को पुलिस जीप में डालकर थाने ले गई थी। आरोपी है कि वहां पुलिस कर्मियों ने उनकी पिटाई की थी। थाने पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को डाक्टरी मुआयना कराया था और दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित करने की मांग की थी। इसके अलावा पुलिस ने भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया के साले अजय चौहान के साथ भी मारपीट की थी। एसपी उमेश कुमार सिंह ने पुलिसकर्मी भोपाल सिंह और पुष्पेंद्र सिंह को लाइन कर दिया था। पुलिस कर्मियों के खिलाफ हुई कार्रवाई से भाकियू नेता संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने 22 जून के थाने पर आंदोलन करने की घोषणा कर दी थी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया अपने साले के साथ हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई कराने पर अड़े थे। बुधवार को जिले के दौरे पर आए प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा के सामने भी यह मामला उठा था। भाजपा नेता किरतपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक तेजेंद्र सिंह यादव के खिलाफ कार्रवाई करने को अफसरों पर दबाव बना रहे थे। देर रात में एसपी ने तेजेंद्र सिंह यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह किसी की तैनाती नहीं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed