फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दिव्यांग आयोग का गठन करने की मांग

दिव्यांग आयोग का गठन करने की मांग

Wed, 20 Jun 2018 11:20 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग आयोग का गठन करने की मांग
दिव्यांग आयोग का गठन करने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन सदस्यों ने मासिक पेंशन बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने सहित अनेक मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजेश सिंह को सौंपा।

टाउन हॉल में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांग आयोग का गठन करने की मांग बहुत पहले से चल रही है। लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके बाद दिव्यांग प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मासिक पेंशन तीन हजार रुपये करने, दिव्यांग आयोग का गठन करने, शिक्षित व्यिांगों को सरकारी नौकरी दिलाने, बीटेक आदि शिक्षा नि:शुल्क देने, दिव्यांगों को आरक्षण चार प्रतिशत से बढ़ाकर दस प्रतिशत करने, रोजगार के लिए दिव्यांगों के लिए ऋण की व्यवस्था करने की मांग की गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा, सदाकत हुसैन, सोनू, प्रदीप कुमार, आकाश, अरविंद, ज्ञानवेंद्र, धर्मवती, पिंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed