{"_id":"5ad8fa684f1c1b6d098b5614","slug":"91524169320-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। नगर के पुरानी तहसील चौराहे के पास बुधवार को कपड़े की दुकान में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। गनीमत रही कि आग दुकान की तीसरी मंजिल पर लगी। जिसपर समय रहते काबू पा लिया गया। वरना जान माल की क्षति हो सकती थी।
नगर के पुरानी तहसील चौराहे के निकट साक्षी गोपाल वस्त्र भंडार की तीसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट होने से गत्ते में आग लग गई। पड़ोसियों ने जैसे ही धुआं उठता देखा तो इसकी सूचना दुकानदार को दी गई। इसके बाद दुकान में अफरातफरी मच गई। दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बताया जाता है कि घटना के समय बिजली नहीं थी। जेनरेटर चल रहा था अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया और गत्ते में आग लग गई। कोई बड़ा नुकसान नहीं हो पाया है। जबकि ऊपर कमरे में कपड़ा रखा था और नीचे दुकान में भी काफी कपड़ा भरा हुआ था।