{"_id":"5a5e42384f1c1ba1268b4c55","slug":"91516126776-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी वक्फ विकास निगम की टीम नजीबाबाद पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी वक्फ विकास निगम की टीम नजीबाबाद पहुंची
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। नगर में राजकीय कन्या महाविद्यालय स्थापना की कोशिशें अब रफ्तार पकड़ने लगी हैं। मल्टी सेक्टोरियल डेवलपमेंट स्कीम के अंतर्गत बनने वाले भवन के लिए मिट्टी परीक्षण का काम शुरू कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के अवर अभियंता मंगलवार को तकनीकी टीम के साथ नजीबाबाद पहुंचे। पूर्व चेयरमैन मुअज्जम खां और शहबाज खां के साथ तकनीकी टीम उस स्थान पर पहुंची, जहां राजकीय कन्या महाविद्यालय का निर्माण होना स्वीकृत है। रामपुर बनवारी बीए के लेखपाल अशोक शर्मा और मुअज्जमपुर तुलसी के लेखपाल दिनेश कुमार ने टीम को राजस्व नक्शे के अंतर्गत नगरपालिका की नजूल की भूमि का अवलोकन कराया। बिजनौर में मंडलायुक्त के कार्यक्रम के चलते हालांकि भूमि का चिंहाकन और पैमाइश नहीं हो सकी, लेकिन अंकित कुमार की देखरेख में तकनीकी टीम ने भूमि पर मिट्टी परीक्षण का काम शुरू कर दिया। पूर्व चेयरमैन मुअज्जम खां ने बताया कि सपा शासन में नगरपालिका की भूमि शिक्षा विभाग को हस्तांतरित की जा चुकी है। केंद्र और प्रदेश सरकार के संयुक्त बजट करीब सात करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले महाविद्यालय भवन के लिए एक किश्त प्राप्त हो चुकी है।