{"_id":"5a56592a4f1c1b05198b45d7","slug":"91515608362-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजाद किसान यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजाद किसान यूनियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुगतान न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी
बिजनौर। आजाद किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने बकाया गन्ना भुगतान के लिए डीएम सुजीत कुमार को ज्ञापन सौंपा। जल्दी भुगतान न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने डीएम से बताया कि किसान के लिए गन्ना भुगतान लेना प्रशासन से जंग लड़ने जैसा हो गया है। गन्ना भुगतान मांगने आए किसानों पर चार फरवरी को प्रशासन ने लाठी चार्ज करा दिया था और संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। लेकिन चीनी मिलों के खिलाफ अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी मिलों के अधिकारी व मालिक आराम से घूम रहे हैं। किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। राजेंद्र सिंह के अनुसार डीएम ने बताया कि वेव ग्रुप को एक दो दिन में ही सॉफ्ट लोन मिल जाएगा। चीनी मिलों पर पहले से ज्यादा सख्ती की जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह, एमपी सिंह, हुकम सिंह, पदम सिंह, सतेंद्र राठी, सुभाष काकरान, शीशराम, राजू पहलवान आदि रहे।