{"_id":"5a54ff424f1c1bd2178b5e1b","slug":"91515519810-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसेवक की बुधवार से लोकायुक्त की टीम करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसेवक की बुधवार से लोकायुक्त की टीम करेगी जांच
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकायुक्त की टीम करेगी जांच
बिजनौर।
लोकायुक्त की टीम खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग बिजनौर में तैनात रहे अनुसेवक भगीरथ सिंह की आय से अधिक संपत्ति की जांच करने बिजनौर पहुंची। टीम के सदस्यों ने बताया कि जांच बुधवार से शुरू की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग बिजनौर में तैनात रहे अनुसेवक भगीरथ सिंह के खिलाफ जिला केमिस्ट एसोसिएशन के जिला महामंत्री हिमांशु भारद्वाज ने करीब चार साल पहले उप लोकायुक्त लखनऊ में आय से अधिक संपत्ति के मामले की शिकायत की थी। लोकायुक्त की दो सदस्य टीम मंगलवार की दोपहर मामले की जांच के लिए बिजनौर में सिंचाई विभाग के डाक बंगले में पहुंची। जांच टीम के सदस्य डीएसपी राहुल रूसीया और सहायक जावेद ने बताया कि जांच बुधवार से जांच शुरू की जाएगी। फिलहान अनुसेवक भगीरथ सिंह एक अन्य मामले में सस्पेंड चल रहे हैं। अनुसेवक भगीरथ ने बताया कि जब उनकी शिकायत की गई थी तो उन्होंने अपना जवाब उप लोकायुक्त को भेज दिया था। टीम उनके जवाब का सत्यापन करने आई होगी।