{"_id":"5a19b9f84f1c1b68678be190","slug":"91511635448-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉली एन्जिल्स में नन्हें मुन्नों ने बिखेरी जीवन के रंगो छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉली एन्जिल्स में नन्हें मुन्नों ने बिखेरी जीवन के रंगो छटा
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने प्रस्तुतियों से मन मोहा
- विधायक बोलीं, बच्चे पतंग की तरह, डोर शिक्षकों के हाथ
- शहर के सेंट मैरी के हॉली एंजिल्स में मनाया गया एनवल डे
फोटो 01, 02, 03
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
सेंट मैरी स्कूल के हॉली एंजिल्स प्रांगण में एनवल डे पर छात्र छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा विधायक सूचि चौधरी ने छात्रों के प्रयास की सराहना की और स्कूल प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता फादर मैथ्यू जॉन ने की। मुख्य अतिथि विधायक सूचि चौधरी ने कहा कि बच्चे पतंग की तरह होते हैं जिनकी डोर शिक्षकों के हाथ में होती है। इन पर ध्यान दिया जाए तो यही बच्चे आगे चलकर समाज का नाम रोशन करते हैं। चासिस्टर जिनसीटा की देखरेख में बच्चों ने कई आकर्षित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिनमें नर्सरी लिली के छात्र छात्राओं ने की प्रस्तुति ने जीवन के रंगों को उकेरा। बच्चों ने सिस्टर रानी मरिया के जीवन पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की जो खूब सराही गई। हास्य लघु नाटक मोटू, पतलू ने भी दर्शकों को खूब गुदगुदाया। एनवल डे पर राजस्थानी नृत्य, पश्चिमी सभ्यता पर आधारित नृत्य, देवीय आशीर्वाद पर आधारित कार्यक्रम भी सराहे गए। समारोह की अध्यक्षता करते हुए फादर मैथ्यू जॉन ने कहा कि संस्थान में छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा देने, संस्कार देने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानाचार्या सिस्टर जिनसीटा ने समारोह में उपस्थित शिक्षकों, छात्रों, अभिभावकों की उपस्थिति की सराहना की। कार्यक्रम में सिस्टर रिन्सी, सिस्टर जिल्सी, सिस्टर हर्षिता फादर जॉन फ्रांसिस, मयंक मलिक, अपर्णा कपूर, मुकेश प्लानिया, चंचल अग्रवाल, शाहिला आदि ने विचार रखे।