{"_id":"5a049b904f1c1bf3538bc38f","slug":"91510251408-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में अंतरमहाविद्यालयी प्रतियोगिता में दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में अंतरमहाविद्यालयी प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागूवाला । रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में आयोजित 43वीं अंतरमहाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डीएमआर डिग्री कॉलेज भागूवाला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जीतकर लौटे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया।
डीएमआर डिग्री कॉलेज भागूवाला में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में निदेशक आरके सागर ने बरेली से जीतकर लौटे खिलाड़ियों की पीठ थपथपाई। कॉलेज के खेल प्रबंधक पुुखराज सिंह ने बताया कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कॉलेज के चैंपियन खिलाड़ी सुभाषचंद ने 10 हजार मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 400 मीटर रिले दौड़ में सुभाषचंद, अनुराग सिंह, जसविंदर व शुभम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के निदेशक आरके सागर ने विजेताओं और खेल प्रबंधक पुखराज सिंह को प्रोत्साहित किया। उन्होंने भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास करने की सलाह दी।