फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दुर्घटना में कांवडिया घायल, विरोध में जाम लगाया

दुर्घटना में कांवडिया घायल, विरोध में जाम लगाया

Fri, 28 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में कांवडिया घायल, विरोध में जाम लगाया
डंपर की टक्कर से कांवड़िया घायल, विरोध में जाम
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। ऋषिकेश से सरिया लेकर टनकपुर जा रहे जनरल इंजीनियरिंग फोर्स के डंपर की टक्कर में एक कांवड़िया घायल हो गया। इससे आक्रोशित कांवड़ियों ने नगीना-धामपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। नगीना सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद कांवड़िये को उसके साथी लेकर चले गए। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर डंपर कब्जे में ले लिया है।
घटनाक्रम के मुताबिक, सुबह करीब आठ बजे रामपुर के गांव दनकरा के 60 से अधिक कांवड़ियों का जत्था रामलीला मैदान के सामने ठहरा था। जत्थे का कांवड़िया राधेश्याम (26) पुत्र हेमराज सड़क के किनारे आ गया। नगीना की ओर से आ रहे डंपर की चपेट में आकर वह घायल हो गया। कांवड़िये के शोर मचाने पर उसके साथी जमा हो गए और डंपर के ड्राइवर को पकड़ लिया। कांवड़िये के घायल होने और जाम की सूचना पर सीओ नगीना ब्रजराज सिंह, एसडीएम उमेश मिश्र मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। मौके पर घायल के भाई चमन सिंह और 60 से अधिक कांवड़िया साथी जाम लगाए थे। इन्हें समझाकर जाम खुलवाया गया। राधेश्याम ने घटना की तहरीर दी है। राधेश्याम की कांवर उसका भाई चमन सिंह ले गया है। जनरल इंजीनियरिंग फोर्स के अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। घायल के परिजन शुक्रवार को नगीना पहुंचने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की बात कहकर गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने नगीना-धामपुर मार्ग से होकर शाहजहांपुर, बरेजी, पीलीभीत, रामपुर, मुरादाबाद व बदायूं की ओर जाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए नगीना-धामपुर राजमार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है। बड़े वाहन वाया नहटौर निकाले जा रहे हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के प्रबंध और कड़े दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed