फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भाकियू का धरना दूसरे दिन मांग पूरी होने पर समाप्त

भाकियू का धरना दूसरे दिन मांग पूरी होने पर समाप्त

Mon, 17 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
भाकियू का धरना दूसरे दिन मांग पूरी होने पर समाप्त
एसडीएम के आश्वासन पर भाकियू का धरना समाप्त
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। तहसील परिसर में राजस्व विभाग के अधिकारियों के खिलाफ चल रहा भाकियू का धरना एसडीएम के मांग पूरी करने के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। किसान दो दिन से विभिन्न किसानों की समस्याओं को लेकर धरनारत थे।

शनिवार से तहसील क्षेत्र के भाकियू नेता तीन किसानों के ट्रैक्टर सीज करने से आक्रोशित होकर तहसील प्रांगण में धरने पर डठे थे। किसानों का आरोप है कि जनपद में जमकर खनन चल रहा है, जबकि किसानों को घरेलू उपयोग के लिए बैलगाड़ी और ट्रैक्टर-ट्राली से भी मिट्टी लाने पर खनन का नाम देकर सीज किया जा रहा है। अब तक एक भी बड़े खनन माफिया पर पुलिस ने कार्रवाई तक नहीं की। धरनास्थल पर किसानों की भीड़ बढ़ते देख प्रशासन बैकफुट पर आ गया। डीएम से वार्ता के बाद एसडीएम ने सशर्त किसानों के ट्रैक्टर की जुर्माना राशि को माफ करने का आश्वासन दिया। किसानों ने एसडीएम से किसानों के घरों में मीटर लगाने की प्रक्रिया रोकने, खनन में किसानों को छूट देने, वन्यजीवों को वनों में रोकने, नहरों में सिंचाई के लिए पानी छोड़ने की भी मांग उठाई। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि मांगों पर विचार कर शीघ्र निराकरण कराया जाएगा। धरने पर तहसील अध्यक्ष देवराज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश सिंह, कुशलपाल, रमेशचंद शेखावत, देवेंद्र कौशिक, छत्रपाल सिंह, सर्वेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, गजेंद्र सिंह टिकैत, भूपेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, रामोतार सिंह, हरिराज सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed