{"_id":"596bb55d4f1c1b47408b474b","slug":"91500231005-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडावली क्षेत्र में विद्युत लाइन टूटी, कई लोग बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडावली क्षेत्र में विद्युत लाइन टूटी, कई लोग बचे
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की टक्कर से खंभा क्षतिग्रस्त, हादसा टला
नजीबाबाद (बिजनौर)। वाहन की टक्कर से मोटा आम क्षेत्र में बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे मोटा आम एवं आसपास के क्षेत्रों की बिजली दिन पर गुल रही।
नजीबाबाद में पूजा हॉस्पिटल के निकट मोटा आम क्षेत्र में तड़के करीब तीन बजे तेज रफ्तार वाहन लोहे के बिजली के खंभे से टकरा गया। खंभा क्षतिग्रस्त होकर मुड़ गया। उस समय बिजली सप्लाई जारी थी। तड़के का समय होने के कारण कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही विद्युत निगम ने आपूर्ति बंद करा दी। खंभा बदलने की प्रक्रिया के चलते मोटा आम क्षेत्र तथा उससे जुड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर दिनभर बिजली गुल रही। एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद केवल उस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कराकर काम कराया गया, जहां खंभा क्षतिग्रस्त हुआ था।
उधर, मंडावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव मीरमपुर बेगा के निकट विद्युत लाइन टूटकर गिर गई। संयोग से कई लोग विद्युत लाइन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने विद्युत लाइन टूटने की सूचना विद्युत कर्मियों को दी, लेकिन कोई भी लाइन को जोड़ने नहीं पहुंचा। इस पर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सीधे डीएम से कर दी। डीएम ने एसडीएम को मामले को देखने के निर्देश दिए। एसडीएम के आदेश पर विद्युतकर्मी मौके पर भेजे गए। ग्रामीणों रईस, आबिद, हसीनुद्दीन, इरशाद, इकबाल, जावेद, अब्दुल सलाम, यूसुफ आदि ने विद्युत निगम की ढुलमुल व्यवस्था पर रोष व्यक्त किया।